UK: घोड़ी पर फैंका तेजाब, पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार:  कनखल में रंजिश में घोड़ी के ऊपर तेजाब डालकर उसे घायल करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।अलकनंदा होटल के समीप रहने वाले कोमल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बारात, शोभायात्रा और अन्य आयोजनों में घोड़ी उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। 26 अप्रैल को वह रुहिया धर्मशाला क्षेत्र में घोड़ी के लिए सामान लेने पहुंचे थे। आरोप है कि घोड़ी को बाहर खड़ा कर दुकान के अंदर जाने के दौरान कनखल निवासी ठाकुर दास, जो स्वयं भी इसी व्यवसाय से जुड़ा है उसने रंजिश में घोड़ी के ऊपर तेजाब डाल दिया।तेजाब गिरते ही घोड़ी बुरी तरह झुलस गई और दर्द से तड़पने लगी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

हिन्दी English