UK : सिंगटाली पुल के पास मेरठ निवासी एक महिला और पुरुष गंगा नदी में लापता, सर्च जारी SDRF का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 28 मई को समय लगभग 01:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत सिंगटाली पुल के पास मेरठ से आए 6 लोगों का एक समूह घूमने हेतु आया था। जानकारी के अनुसार समूह के सदस्य पुल के समीप स्नान करने के लिए नदी में गए, जहां स्नान के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की ढालवाला एवं ब्यासी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा सर्च अभियान प्रारंभ किया। एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर द्वारा नदी की गहराइयों में गहन तलाश की जा रही है। फिलहाल डूबे हुए दोनों व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

डूबने वाले व्यक्तियों का विवरण
1. ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मेरठ।
2. नरेश उपाध्याय, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना काकरखेड़ा, मेरठ। साथियों द्वारा बताया गया कि सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे तथा अवकाश होने के कारण ऋषिकेश घूमने आए थे।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में मदर डेयरी का पैक्ड गाय का दूध का नमूना जांच में अधोमानक एवं मिथ्याछाप घोषित

अपील —
एसडीआरएफ समस्त जनमानस से अपील करती है कि गंगा नदी में बिना अनुमति अथवा प्रतिबंधित घाटों पर स्नान करने न जाएं। स्नान करते समय किनारे के पास ही रहें एवं अनावश्यक रूप से तैरने का प्रयास न करें। सावधानी एवं सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English