UK : उत्तराखंड माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

देहरादून : उत्तराखंड माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन की एक बैठक श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर काँलेज के श्री महंत इन्द्रेश सभागार में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनसूया प्रसाद सुन्दरियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में समस्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश की सभी जनपदों की कार्यकारिणी तथा समस्त प्रदेश से आए हुए सभी वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. बैठक में मुख्य रुप से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई. बैठक में सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर जनार्दन कैरवान ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए सभी जनपदों के अध्यक्ष महामत्रियों एवं कार्यकरिणी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है सभी जनपदों में उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने के लिए आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि संगठन को गठन हुए एक वर्ष हो गया तबसे संगठन लगातार संस्कृत की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतू संघषर्रत है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर अनसूया प्रसाद सुन्दरियाल जी ने कहा कि संगठन वर्तमान में अपनी मुख्य माँगों के समाधान हेतू सरकार से माँग कर रहा है. जिसमें संस्कृत शिक्षा विनियम को शीघ्र लागू किया जाय जो शासन में संशोधन हेतू विचाराधीन है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों में राज्य सरकार से मानदेय प्राप्त शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की बात कही उन्होंने कहा की प्रदेश के अधिकतर विद्यालय इन्हें शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं. इसके साथ ही ये शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का संचालन , मूल्यांकन, चुनाव ड्यूटी से लेकर सभी कार्यों का संचालन करते हैं सरकार को इनकी इतनी लंबी सेवाओं को देखते हुए इनका समायोजन करना चाहिए. जब तक समायोजन नहीं होता तब तक इन्हें समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाना चाहिए. इससे संस्कृत विद्यालयों में सुचारू रुप से पठन-पाठन चल सकेगा. छात्र संख्या में भी वृद्धि होगी उन्होंने कहा कि मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय की सूची में सम्मिलित किया जाना चाहिए साथ ही मान्यता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों को अनुदान दिया जाना चाहिए.
साथ ही उन्होंने पाठ्यक्रम में सम्मिलित पुस्तकों के प्रकाशन की की बात रखी उन्होंने कहा कि देवभूमि में द्वितीय राजभाषा की सार्थकता तभी सिद्ध होगी. जब सरकार इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करेगी. इस शुभ अवसर पर संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर ओमप्रकाश पूर्वाल डॉक्टर महिशानंद सुयाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नवीन पंत आचार्य सुनील फोन्दणी, जनपद अध्यक्षों में पं हेमंत तिवारी, डॉक्टर सुशील नौटियाल, डॉक्टर द्वारिका प्रसाद नौटियाल, जनपद महामंत्रियों में आचार्य मनोज शर्मा, मीनाक्षी चौहान , आचार्य महेश बहुगुणा,आचार्य नवीन ममगाँई सहित कई पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने ने अपने विचार रखे। आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रही बैठक में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश खण्डूरी,सह संगठन मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र भट्ट,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी,आचार्य गिरीश तिवारी, नवीन भट्ट, आचार्य शान्ति प्रसाद डंगवाल, विनायक भट्ट, कामेश्वर लसियाल, जितेंद्र भट्ट,विनोद गैरोला, वीजेन्द्र चन्द, आशाराम मैठाणी, विपिन बहुगुणा,दयाकृष्ण लेखक, सुबोध बमोला,पर प्रवेश हेमदान,प्रकाश चंद्र रुवाली ,नरेंद्र जोशी,आरती रतूड़ी,मीना राजपूत विम्मी सिंह गीता रावत, ललिता चौहान, तारादेवी उपाध्याय,संगीता जेठूडी,देवी प्रसाद नौटियाल विनोद जोशी संदीप भार्गव ,केशव बलियानी, डॉक्टर तारादत्त अवस्थी,असीम कुमार आदि उपस्थित थे।



