ऋषिकेश में हथिनी घुशी शहर में, खूब छकाया वन कर्मियों को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोयाल घाटी, गंगा विहार से हो कर गंगा नगर फिर सोमेश्वर नगर होते हुए ARTO ऑफिस पार खदेड़ा 
  • विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के घर के पास घूम कर उनके घर के सामने खड़ा हो गया था 
  • वन्न कर्मी लगातार चौकस रहे, ट्रैफिक रोक कर हाथी को करवाया शहर से बाहर 
  • शुक्रवार भोर के समय आ गया था हाथी शहर में, वन कर्मियों ने काफी सूझ बूझ दिखाई 

ऋषिकेश : शुकवार सुबह सुबह लोग सोये हुए थे कुछ मोर्निंग वाक् पर निकले थे….ऐसे में कोयल घाटी के पास गलियों में कभी मुख्य हरिद्वार -ऋषिकेश  मार्ग पर एक युवा हथिनी मॉर्निंग वाक् करने पहुँच गयी.  जंगल की तरफ से वह शहर में घुशी. इस दौरान वन कर्मी चौकस थे, मौके पर पहुंचे लेकिन  इतनी हथिनी इतनी  शरारती थी,  कभी गली में घुश जाए तो कभी मुख्य सड़क पर आ जाये. इस दौरान एक गेट भी तोड़ डाला.

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का

ऐसे में सुबह मंदिर, मंडी जाने वाले लोग मुख्यतः सड़क पर दिख रहे थे. गनीमत रही किसी को पटका नहीं हथनी ने. ऐसे में वन कर्मियों के लिए उसको खदेड़ना चुनौती बना हुआ था. हथिनी ने वन कर्मियों संग लुक्कन छुप्पा छुपाई खेलने में मस्त दिखी. वहीँ वन कर्मियों की साँस में सांस आई हुई थी…कहीं किसी को नुक्सान न पहुंचा दें…और उजाला होने से पहले इसको खदेड़ना उनके लिए अहम हो गया था. हथिनी सबसे पहले गंगा विहार इलाके में घुशी, विधायक और पूर्व मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के घर के आस पास  प्रक्रिमा  कर  गलियों में घुशी फिर कुछ देर उनके घर के आगे खड़ी हो गयी…..मुश्किल से निकली फिर वहां से मुख्य मार्ग पर आ  धमकी…फिर गंगा नगर की तरफ गयी…उसके बाद सोमेश्वर नगर होते हुए ARTO ऑफिस की तरफ जंगल में चली गयी….पीछे पीछे वन कर्मियों की टीम थी. जब ARTO ऑफिस की तरफ गयी तब बिभाग कर्मियों  ने राहत की सांस ली. जानकारी के लिए स्थानीय रेंजर से फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो  फ़ोन लगातार ब्यस्त आ रहा था.  न उनका कॉल  बैक आया. खैर, हाथी का शहर में घुसना लगा रहता है …समय समय पर गंगा पार राजा जी नेशनल पार्क की तरफ से हाथी,  वन्य जीव आते रहते हैं. अधिकतर देखा गया एक दांत वाला हाथी आता है, जो आजकल रायवाला में घूम रहा है. वहीँ,  इस बार हथिनी आई हुई थी शहर में. ऐसा बहुत कम देखा गया है, नहीं तो एक दांत वाला हाथी ही अधिकतर दिखाई देता है. इस दौरान वन कर्मियों में, विनोद सेमवाल, मनोज कुमार उर्फ़ भोला, वन दरोगा महेंद्र टम्टा मौजूद रहे.

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English