UK : ऋषिकेश में 74 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नदी में बह रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों, जल पुलिस, एसडी आरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू… आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को सायंकाल लगभग 05:00 बजे थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्वामी नारायण आश्रम घाट पर एक 74 वर्षीय बुजुर्ग नदी किनारे पैर फिसलने के कारण नदी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं जल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। इसके उपरांत SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान *गणपति श्रीनिवासन*, पुत्र गणपति, निवासी यूनाइटेड इंडिया कॉलोनी, 4th क्रॉस स्ट्रीट, कोदामबक्कम, चेन्नई, तमिलनाडु के रूप में हुई है। उनके परिजन भी मौके पर उनके साथ मौजूद हैं।



