UK: शिवालय मंदिर कपकोट बागेश्वर से ७ साल का मासूम राकेश बहा सरयू नदी में, सर्च जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  सरयू नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम राकेश, मां के साथ पानी भरने गया था
बागेश्वर : बागनाथ की नगरी जनपद बागेश्वर के कपकोट से दुखद खःबर आ रही है। एक बच्चा सरयू नदी में बह गया। शिवालय मंदिर के आंगन से। जल लेने गयी माता सतग गया था मासूम। श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रहती है। माँ संग गया था मासूम राकेश शिवालय।भगवान भोले शंकर परिवार दुख सहन करने की शक्ति दे। शिवालय मंदिर के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी मां कमला देवी के साथ सरयू नदी से पानी भरने गए 7 वर्षीय राकेश का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राकेश नदी से पानी भरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया।
घटना को देख मौके पर मौजूद रोशन गड़िया ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने करीब 50 मीटर तक बहते हुए बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण वह राकेश तक नहीं पहुंच सके।राकेश की माता कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 2 का छात्र था। उसके पिता नारायण सिंह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी और छोटा बेटा राकेश था।परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है। बच्चों की पढ़ाई के लिए वे वर्तमान में कपकोट में किराए के मकान में रह रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश जारी थी।

Related Articles

हिन्दी English