IDPL फैक्ट्री में चोरी करने पहुंचे दो चोर गिरफ्तार, 2 PRD जवान भी घायल

अभियुक्तों में एक हरियाणा निवासी स्नातक होटल में रिसेप्सनिष्ट का काम करता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : देर रात आइडीपीएल फैक्ट्री के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वारदात के दौरान 2 पीआरडी के जवान भी घायल हुए हैं। बताया  जा रहा है कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर रहे थे.

पुलिस और वन विभाग के सूत्रों के अनुसार चोरों के हमले में 2 PRD के जवान भी घायल हुए हैं। जो वहां पर बिल्सुडिंग कीसुरक्षा  पर तैनात थे। दोनों अभियुक्त हैं नवीन कुमार पुत्र राजवीर सिंह और विजय कुमार पुत्र भगवत प्रसाद हैं। नवीन हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है।पढ़ा लिखा है। तपोवन स्थित एक होटल में रिसेप्सनिष्ट का काम करता है।मीरा नगर गली नंबर 13 में किराए के मकान में रहता है। विजय कुमार भी मीरा नगर गली नम्बर 13 में रहता है। मजदूरी का काम करता है।दोनों अभियुक्तों का कहना है दोनों बाहर गेट के पास शराब पी रहे थे।जवान आये और पकड़ कर ले गए। इस दौरान हाथापाई में दो पीआरडी जवान घायल हो गए। दोनों अभियुक्तों को आइडीपीएल चौकी लाया गया वहां से कोतवाली ले कर आये हैं।मेडिकल करवाया गया है । पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। दोनों के खिलाफ सम्बंधित धारावों में मामला दर्ज कर लिया है.

Related Articles

हिन्दी English