उत्तराखंड के यम्केश्वर मूल के ऋषिकेश निवासी दो लोगों को दिल्ली में सम्मानित किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश ;  गढ़वाल हितैषणी सभा दिल्ली द्वारा स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में यम्केश्वर मूल के ऋषिकेश निवासी दो लोगों को सभा ने उनकी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।जिनमें अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान 2025 प्राप्त पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए गढ़ गौरव वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सम्मान 2025 से सम्मानित  किया ।यह सम्मान डॉ जुगलान की बेटी विनिशा जुगलान ने टिहरी गढ़वाल सांसद राज माला लक्ष्मी के हाथों से प्राप्त किया। वह पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यशाला में एनआईटी सूरत गुजरात में रहे। साथ ही गुमानी वाला निवासी प्रद्युम्न बिल्जवान को आईएएस परीक्षा में 98 वीं रैंक प्राप्त करने के लिए गढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रद्युम्न बिल्जवान ने आईएएस परीक्षा की सफलता का श्रेय अपने बड़े बुजुर्गों को देते हुए इसे उनका आश्रीवाद बताया।
ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English