मुनि की रेती में 30 लाख की कीमत के साथ दो चरस के सौदागर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नशा तस्करों के विरूद्ध  टिहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुनि की रेती पुलिस और CIU टीम को 
  • अवैध रूप से भारी मात्रा में चरस तस्करी करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को 3.028 किलो चरस के साथ मोटर साईकिल सहित टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रूपए
मुनि की रेती : मुनि की रेती में दो चरस तस्कर गिरफ्तार  किये गए हैं. दोनों हरिद्वार के रहने वाले हैं. 04.10.2024 को सीआईयू टि0ग0 व  थाना मुनिकीरेती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1- शुभम उर्फ बुददू पुत्र परशुराम निवासी- ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष, 2- आदित्य पुत्र महिपाल निवासी- खालसा मौहल्ला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को मो0सा0 सं0- यू0के0-08 एवाई-9606 से अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 1.860 किग्रा0 व 1.168 किग्रा0 (कुल 3.028 किग्रा0) अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 30  लाख रूपये कीमत है।
नाम पता अभियुक्तगण –
1- शुभम उर्फ बुददू पुत्र परशुराम निवासी- ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष 
 2- आदित्य पुत्र महिपाल निवासी- खालसा मौहल्ला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष  
बरामदगी का विवरण-
1- 3.028 किग्रा0 चरस  2- मो0सा0 सं0- यू0के0-08 एवाई-9606 अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि हम कम समय में अधिक से अधिक धन कमाने के लालच में *हरिद्वार के देहात क्षेत्र से इस चरस को तपोवन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेचने के लिये आये थे। अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 10000(दस हजार रुपए) का नगद पारितोषिक देने की घोषणा की है।
सीआईयू टीम-
1- प्रदीप चौहान प्रभारी, निरीक्षक सीआईयू टिहरी गढ़वाल।
2- ओमकान्त भूषण, उपनिरीक्षक सीआईयू टिहरी गढ़वाल।
3- राजेन्द्र रावत उपनिरीक्षक सीआईयू टिहरी गढ़वाल।
4- हे0कानि0 विकास सैनी सीआईयू टिहरी गढ़वाल।
5- कानि0 रविन्द्र नेगी, सीआईयू टिहरी गढ़वाल।
पुलिस टीम थाना मुनिकीरेती
1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती ।
2- जितेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक थाना मुनिकीरेती ।
3- हे0कानि0 सन्दीप कुमार थाना मुनिकीरेती।

Related Articles

हिन्दी English