करोड़ों का सट्टा गैंग चलाने वाली दो युवतियों यशस्‍वी द्विवेदी और निशा खान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एक दिन पहले करोड़ों का सट्टा गैंग चलाने वाली दो युवतियों यशस्वी द्विवेदी और निशा खान को अरेस्ट किया था।
झाँसी : इस गिरोह का सरगना कॉन्स्टेबल रजत सिंह है जो फरार चल रहा है। 24 साल की यशस्वी द्विवेदी रजत सिंह के साथ लिव इन में रहती थी।यशस्वी की मां सुमन ने कॉन्स्टेबल पर आरोपों की बौछार कर दी है। सुमन का कहना है कि बेटी ने एमए और बीएड की पढ़ाई की है।वह टीचर बनना चाहती थी, लेकिन शादीशुदा रजत ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया।सुमन ने बताया कि 9 साल पहले उनके होमगार्ड पति और कॉन्स्टेबल रजत मिनर्वा चौकी में तैनात थे।रजत गश्त पर आता था तो बहाने से उनके घर रुक जाता था। तब यशस्वी इंटर में पढ़ रही थी।रजत ने उसे अपने चक्कर में फंसा लिया। जब हमें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो हमने यशस्वी की शादी दूसरे लड़के से तय कर दी।बेटी ने शादी से इनकार कर दिया।

Related Articles

हिन्दी English