पुरानी रंजिश के चलते कोटद्वार में दराती से हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 2 आरोपियों को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
-
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती को भी किया गया बरामदकोटद्वार: दिनांक 14.06.2025 को वादी जयदीप भट्ट, निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि गुलशन रावत व रजनीश रावत नाम के व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ पुरानी रंजिश के चलते वादी पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-156/25, धारा-109 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया।जानलेवा हमला करने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा गंभीरता से लिया गया और इसमें आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा कुशल जांच कर घटना से संबंधित दोनों अभियुक्तों को दिनांक 14/06/25 को ध्रुवपुर गैस गोदाम वाली गली, कोटद्वार से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती को बरामद किया गया है। अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पंजीकृत अभियोगमु0अ0स0-156/25 धारा 109 बीएनएस बरामद माल-घटना में प्रयुक्त दरांती।नाम पता अभियुक्त-01.गुलशन रावत पुत्र भगत सिंह रावत, निवासी सिंबलचौड कोटद्वार।02.रजनीश रावत उर्फ गोलू पुत्र भगत सिंह रावत निवासी सिंबल चौड़ थाना कोटद्वार ।पुलिस टीम –01, एसआई दिनेश चमोली।03, एसआई शोएब अली।04,मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार।05, आरक्षी प्रेम सिंह।



