नरेंद्रनगर के पास ट्रक गिरा, 1 की मौत 4 घायल

ADVERTISEMENTS
नरेंद्रनगर : सोमवार तड़के 3 बजे के लगभग एक ट्रक जो उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रहा था ।चौकी प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया ।SDRF इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के मुताबिक, ट्रक में 01 महिला 2 बच्चे 02 व्यक्ति जो मूल निवासी नेपाल के सवार थे ।महिला बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे। जिनको हल्की छोटे आई हैं। ट्रक के कंडक्टर को एसडीआरएफ टीम ढाल वाला द्वारा रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।



