ऋषिकेश: गुमानीवाला में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाये जाने का विरोध…ग्रामीण जुटे शहीद स्थल पर बल्लियां डाल कर सड़क जाम की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: गुमानीवाला क्षेत्र में ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने की जगह का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को शहीद स्थल पर एकत्रित होकर विरोध कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि आज प्रशासन की टीम आ रही है ट्रेन्चिंग ग्राउंड।  चारदीवारी या जो भी कार्य करने आ रही है हम उसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि ट्रेंचिंग ग्राउंड यहां पर बनाये जाने का विरोध कर रहे हैं। गुमानिवाला में जिस जगह बनाया जा रहा है उस जगह का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यहां पर काफी आबादी रहती है। हजारों की संख्या में परिवार रहते हैं।यह पर्यावरण की दृष्टि से कल को स्थानीय निवासियों को नुकसान होगा और उसी की एवज में इसका विरोध कर रहे हैं।हम काफी लंबे समय से धरना देते आ रहे हैं ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को शहरी विकास मंत्रालय और नगर निगम दोनों ही बेवकूफ बना रहा है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में गूंजा ‘रुद्र राग’, शिव-शक्ति की दिव्य प्रेमगाथा हुई मंच पर जीवंत

ऐसे में हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष यहां पर एकत्रित हुए हैं और लोग नारेबाजी कर और उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं।अगर जबरन ऐक्शन लिया गया तो। ग्रामीणों का कहना है कि हमारा विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन बुलाया जा रहा है जिसका हम घोर विरोध करते हैं। पुलिसकर्मियों में ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश केआर पांडे डोईवाला प्रभारी राजेश शाह समेत पुलिस टीम पहुंची लेकिन तानी लोगों ने विरोध कर दिया कि चार-पांच लोग बैठकर बातचीत नहीं करेंगे कमरे के अंदर जो बातचीत होगी जनता के सामने होगी ऐसे में पुलिस अधिकारी फिर वापस चले गए। अभी फिर से ग्रामीणों के साथ बातचीत की तैयारी चल रही है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है जो होगा जनता के सामने होगा।

ALSO READ:  UK :कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English