परिवहन विभाग ऋषिकेश ने ७७ चालान और ९ वाहन सीज किये

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से ओवरलोड भार वाहनों के विरुद्ध दिनांक 27.11.24 को विशेष अभियान चलाया गया। 9 ओवरलोड  वाहनों का चालान कर सीज किया गया।इन सभी वाहनों के चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।इसके अतिरिक्त विभिन्न अभियोगों में निम्नानुसार चालान किए गए।
कुल चालान 77
कुल सीज वाहन 9
बिना लाइसेंस वाहन चलाने के अभियोग में 12 चालान
बिना टैक्स के वाहन चलाने के अभियोग में 7 चालान
बिना फिटनेस वाहन संचालन में 8 चालान
यात्री वाहनों में ओवरलोड में 6 चालान
बिना हेलमेट वाहन संचालन में 32 चालान
वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग में 5 चालान आदि किए गए।
प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 3 वाहनों के चालान किए गए।
चालानों से कुल 3.75 लाख का अर्थदंड आरोपित किया गया।
अभियान तपोवन, शिवपुरी, नेपाली फार्म, रानीपोखरी, लाल टप्पर, गुमानीवाला आदि स्थानों पर चलाया गया।अभियान में अनिल कुमार परिवहन कर अधिकारी, विजेंद्र प्रसाद, परिवहन सहायक निरीक्षक, जय प्रकाश परिवहन आरक्षी, आरती परिवहन आरक्षी, सतेंद्र प्रवर्तन चालक, महताब परिवहन उप निरीक्षक, जेठू परिवहन उप निरीक्षक, अमन परिवहन आरक्षी, सुरेंद्र परिवहन आरक्षी आदि उपस्थित थे।अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति, जानें

Related Articles

हिन्दी English