ऋषिकेश में ट्रेन पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

उज्जैनी एक्सप्रेस हुई डिरेल, 3 बोगियां उतरी पटरी से, खाली थी ट्रेन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी ऋषिकेश में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक ट्रेन पटरी से उतर गई। घटना योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव के पास की है। उज्जैनी एक्सप्रेस जो खाली थी।

अचानक पटरी से उतर गयी। रेलवे के आला अधिकारियों को जैसे ही जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंचे । रेलवे प्रशासन हरकत में आया ।इस दौरान फिलहाल कोई रेल सेवा बाधित नहीं हुई है। लेकिन गनीमत रही रेलगाड़ी खाली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल तीन बोगियों को जो पटरी से उतरे हैं ।उनको पटरी पर लाने का प्रयास रेलवे के।आला अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे की टीम में कर रही है। कैसे पटरी से बोगियां उतरी इसकी भी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।

Related Articles

हिन्दी English