यूपी : बाराबंकी में देर रात ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान…

दो की मौत व 12 की हालत गंभीर..चल रहा इलाज..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है जहाँ देर रात ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान ढह गया है मकान के मलबे में दबे लगभग डेढ़ दर्ज़न लोगों में से 12 लोगों को जिला अस्पताल ईलाज़ से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है,दो लोगों की मलबे में डबने से मौत की सूचना भी मिल रही है, अभी तीन लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है,एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है।आपको बताते चलें बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सट्टी बाजार में अचानक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से कस्बे में हड़कंप मच गया है आनन फानन में पुलिस व जिला प्रशासन के एडीएम,एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुँचे हैं और मामले की जाँच पड़ताल के साथ बचाव कार्य जारी है।आखिर बिल्डिंग किस वजह से गिरी,कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है,पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राहत बचाव कार्य में जुटे हैं।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

Related Articles

हिन्दी English