रायवाला : नशा करने वाले आठ लोगों की पुलिस ने की थाने में काउंसलिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला/ ऋषिकेश : थानाध्यक्ष रायवाला ने रायवाला क्षेत्र के नशा करने वालों की काउंसलिंग कर नशा मुक्ति हेतु निर्देशित किया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, सभी शाखा प्रभारियों तथा समस्त थाना प्रभारियो को क्षेत्रांतर्गत नशा करने वाले लोगों को चिन्हित कर नशा मुक्ति हेतु काउंसलिंग करने हेतु आदेशित किया गया है।उसी आदेश के बाद मंगलवार को रायवाला पुलिस द्वारा नशा करने वाले 08 युवाओं को चिन्हित कर थाने पर बुलाया गया।जिनकी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी द्वारा स्वयं काउंसलिंग की गई है और नशे के दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु काउंसलिंग की गई।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती इलाके में नदी में डूबे युवक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान

यह भी अवगत कराया गया कि यदि उनके आसपास के क्षेत्र में कोई भी नशे का अवैध कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें जिससे पुलिस अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर सके।

ALSO READ:  UK : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन, शिक्षक और साहित्यकार सम्मानित

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English