पिथौरागढ़ : भाग गयी लॉकअप से ये नेपाली युवती, पुलिस ने रखा 10 हजार का ईनाम, जानिए मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : लॉकअप पिथौरागढ़ से फरार अभियुक्ता को ढूंढने में पुलिस की मदद करने वाले को दिया जाएगा 10,000/-₹ का नकद ईनाम।

पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक़, लॉकअप पिथौरागढ़ में निरुद्ध नेपाली मूल की अभियुक्ता, अनुष्का बुडाथोकी पुत्री उत्तम सिंह बुडाथोकी निवासी डुमलिंग दार्चुला, नेपाल उम्र 25 वर्ष, जो वर्ष 2021 से NDPS Act के मामले में मा0 न्यायालय के आदेश से लॉकअप पिथौरागढ़ में बंद थी। उक्त अभियुक्ता दिनांक- 06.08.2023 की प्रात: लगभग 12 बजे से 4:30 बजे के बीच में लॉकअप पिथौरागढ़ से भाग गई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अभियुक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अभियुक्ता की तलाश हेतु विभिन्न टीमें गठित की गई हैं तथा अभियुक्ता के नेपाल भागने की सम्भावना के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भी सघन चैकिंग की जा रही है, साथ ही पड़ोसी जिलों को भी उक्त सम्बन्ध में सूचित कर दिया गया है। समस्त सीमावर्ती बैरियरों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से भी अनुरोध किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति उक्त अभियुक्ता को ढूंढने में पुलिस की मदद करता है, तो उसे उचित ईनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English