UK: हाईवे पर मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़ कर चोरी

ADVERTISEMENTS
- हाईवे किनारे मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, गल्ले से हजारों रुपये उड़ाए
- हाईवे किनारे हुई वारदात ने पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल
ऋषिकेश : कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भट्टा कॉलोनी में पेट्रोल पंप के सामने स्थित हाईवे किनारे एक मेडिकल स्टोर में आज सुबह 3 बजे चोरी की वारदात सामने आई है। तीन युवकों ने दुकान का शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया। तीनों में से एक दुकान के अंदर गया और बाहर पहरा देने लगे। अंदर गए युवक ने गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु सैनी ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने श्यामपुर चौकी को सूचित किया। कुछ ही देर में चीता पुलिस मौके पर पहुंची।पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे तीन चोर दुकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने शटर को ऊपर की ओर मोड़कर दुकान में प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गए।हाईवे किनारे हुई चोरी की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों में इस तरह की वारदात होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करती है।



