नैनीताल : प्राधिकरण का कार्य विकास को गति देना.. जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए : राज्यमंत्री भावना मेहरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • धामी सरकार 24×7 जनसेवा और विकास को समर्पित

नैनीताल : आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने नैनीताल क्लब सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण जिला पंचायत नगर पालिका नगर पंचायत पर्यटन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए राज्यमंत्री ने भीमताल सातताल और भवाली क्षेत्र की निर्माणाधीन पार्किंग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

प्रदेश के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट तैयार हो चुके हैं उन्होंने कहा कि धामी सरकार 24×7 जनसेवा पारदर्शिता और समयबद्ध विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है बैठक में विधायक सरिता आर्या मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी हरीश राणा प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा अधिशासी अभियंता शिवम धीमान नगरपालिका रामनगर लालकुआं भीमताल भवाली कालाढूंगी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी भर्ती का बड़ा खुलासा, 1 महिला समेत 4 गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English