सहारनपुर बेहट कस्बे में धूमधाम से निकाली गई भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सहारनपुर: (खुर्शीद आलम)  बेहट कस्बे में श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न मनमोहक झांकियो और बैंड बाजों के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए ।बुधवार को बेहट कस्बे के मौहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्री राम नवमी महोत्सव उद्घाटन पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके आदर्श है।
भगवान श्रीराम ने हमेशा बुराइयों से बचकर अच्छाइयों पर चलने का रास्ता दिखाया है। हमे भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक नरेश सैनी, अजय किरणानंद जी महाराज, पंडित संजय प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भी संबोधित किया। इस मौके अनिल सिंघल, बॉबी कर्णवाल,  सुनील उर्फ बिट्टू राजदेव, मोहित जैन, सभासद सत्यप्रकाश रोहिला, सभासद सैय्यद फरहान, अंकित नौटियाल, सभासद मुर्तजा राही, सभासद बंटी शर्मा, टीपू सिंघल, दीपक सिंघल, अंशुल सिंघल, देवेंद्र गुप्ता, राजकुमार कंबोज, अजय जैन,  ज्योति प्रणामी पार्षद, गौरव सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद कस्बे में विभिन्न मनमोहक झांकियो और बैंड बाजों के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए ।

Related Articles

हिन्दी English