उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) जिला एवम महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय में हुई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार:  उत्तराखंड क्रांति दल [(UKD) जिला एवम महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गयी, जिसकी अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने की व् संचालन जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने किया.
बैठक को सम्भोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा ने कहा की प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है. 25 वर्षो में भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़को आदि अनेकों समस्या जस की तस बनी हुई है. पूरे  प्रदेश में लोग उक्रांद से जुड़ रहे है. निश्चित ही प्रदेश की जनता 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है. हरिद्वार जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा की  राष्ट्रीय दलों ने हरिद्वार की जनता का शोषण कर बाहरी  लोगों को यहां बसाने का कार्य किया है. नशे का अवैध कारोबार, घटता पर्यटन चिंता का विषय है. राष्ट्रीय दलों से जनता का मोह भंग हो रहा है. प्रतिदिन अनेकों लोग उक्रांद से जुड़ रहे है. जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया की आज दर्जनों व्यापारियों ने भाजपा कांग्रेस छोड़ यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की है.
सदस्यता लेने वालों में अजय अरोड़ा (वरिष्ठ व्यापारी नेता) अनुज गुप्ता (युवा व्यापारी नेता ),ललित अग्रवाल, कलावती, सौरभ बजाज, भूषण ध्यानी, आशीष जैन, भानु प्रताप सुरी,आकाश यादव, सारा त्यागी,दीपिका सूरी, लता त्यागी आदि उक्रांद से जुड़े, महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने कहा की महा सदस्यता  अभियान के तहत लोग पार्टी से जुड़े हैं जल्द अनेकों लोग यूकेडी से जोड़ा जाएगा बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी, जिला महामंत्री रवि जैन, मोहित चौहान,महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, रोहित कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्दर कुमार,हेमलता जोशी, यशोदा यादव,संजीव वाल्मीकि, शुभम चौधरी,महानगर प्रचार मंत्री विश्वकांत,विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रूडकी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश धीमान,आनन्द राज पनियाला, शिव कुमार कश्यप, शिवम मदान, आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English