ऋषिकेश : निकाय की सरकार नितांत स्थानीय होनी चाहिए ताकि स्थानीय मुददे राजनीतिक दलों के एजेंडे के शिकार न हों-दिनेश चन्द्र ‘मास्टर जी’

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • लोग बदलाव को मन बना चुके हैंः दिनेश चंद्र मास्टर जी
  • आदर्श ग्राम में किया चुनाव प्रचार, कुल्हाड़ी पर वोट डालने की करी अपील आम जन से 
ऋषिकेश : नगर निगम का चुनाव प्रचार जारी है….ऐसे में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र “मास्टर जी” ने कहा कि  तीर्थनगरी ऋषिकेश के लोग नगर निगम चुनाव में बदलाव का मन बना चुके हैं। लोग छोटी सरकार में राजनीतिक दलों के दखल से उकता गए हैं।  नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ आदर्शग्राम क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कुल्हाड़ी निशान पर मुहर लगाकर शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त करने का अनुरोध किया।
जनसंपर्क के लोग बदलाव को मन बना चुके हैंः दिनेश चंद्र मास्टर जी-
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों को समझाया किया निकाय की सरकार में राजनीतिक दलों के दखल से शहर का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि निकाय की सरकार नितांत स्थानीय होनी चाहिए। ताकि स्थानीय मुददे राजनीतिक दलों के एजेंडे के शिकार न हों…उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के लोगों बदलाव का मन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश के धार्मिक स्वरूप के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम किया जाएगा। भरोसा दिलाया कि तीर्थनगरी को किसी भी प्रकार के नशे से मुक्त किया जाएगा।उन्होंने नगर के विकास के लिए अपनी योजनाएं भी लोगों के सम्मुख रखी। कहा कि उनके पास एक-एक वार्ड की समस्याएं और प्राथमिकताएं हैं।  उन्हें मेयर बनने का मौका मिला तो सभी वार्डों का विकास समान रूप से किया जाएगा।इस मौके पर वार्ड के लोगों ने मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी को हाथों हाथ लिया। समर्थन के साथ ही हर स्तर पर सहयोग का भरोसा भी दिया।इस मौके पर महेश्वर प्रसाद, जनार्दन थपलियाल, मनोज रावत, सरोज देवराड़ी, दीपा थापा,  भगत सिंह, बृजेश,  बलवीर रावत,  महिपाल सजवाण,  धीरज चौहान,  अरविंद, संदीप,  ध्यान सिंह कैंतुरा,  प्रदीप रतूड़ी,  रविंद्र प्रकाश भटट,  प्रदीप पुंडीर,  दलीप सिंह नेगी,  अशोक राणा,  मंगल सिंह, चैत्र सिंह,   सुरेश सिंह,  दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी  मुस्कान जिनवाल ने की नगर आयुक्त से मुलाकात

Related Articles

हिन्दी English