मुनि की रेती : सड़कों की हालत बदतर, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन EO को चेतावनी के साथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती :  नगर कॉंग्रेस कमेटी मुनि की रेती ढाल वाला और महावीर खरोला  के नेतृत्व में गुरुवार को  नगर पालिका के अधि सासी अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें नगर पालिका मुनि  की रेती के कई मुख्य मार्ग बदहाल हो रखे हैं. नगर पालिका को बार बार सूचित करने पर भी नगर पालिका कोई भी कार्य नहीं कर रही है. तमाम क्षेत्र की जनता परेशान है साथ ही जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है.

महावीर खरोला  ने नगर पालिका को चेताया है जल्दी सड़कों का निर्माण करो या फिर कुर्सी छोड़कर जाओ!! काम नहीं होने पर कॉंग्रेस ने एक बड़े आंदोलन की चेतावनी  दी है. ज्ञापन देने वालों में महावीर खरोला अनिल  रावत प्रदीप राणा अजय रमोला  विनोद सकलानी, बलदेव भंडारी पवन लेखवार  दिल्वीर रावत,  नवीन भंडारी अभिषेक भट्ट दिनेश भट्ट कोशल कुमार लक्ष्मण राजभर, सुरेन्द्र, राज गौड त्रिलोक रावत  पूर्ण भंडारी आदि उपस्थित थे
ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English