जागृति एंक्लेव दिल्ली में 33 वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मेतसव  यात्रा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से निकाली गई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : रविवार को  श्री सनातन धर्म मंदिर श्री आघा कात्यानी मंदिर जागृति एंक्लेव में दिल्ली में 33 वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मेतसव  यात्रा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से निकाली गई रथ यात्रा. इस अवसर पर रथ यात्रा का  जगह-जगह पुष्प वर्षा जलपान से स्वागत किया गया. यात्रा का शुभारंभ मधुबन आश्रम के अध्यक्ष  परमानंद दास  महाराज मंदिर के अध्यक्ष  नरेश बब्बर  सचिव अरुण रस्तोगी मुकेश आनंद जी ने संयुक्त रूप से किया.  इस अवसर पर आनंद विहार की निगम पार्षद  मोनिका पन्त  भी उपस्थित रही.   रथ यात्रा के समापन में सबको प्रसाद भंडारे का आयोजन किया. यह रथ यात्रा आज से 33 वर्ष पूर्व मधुबन आश्रम के संस्थापक श्री भक्तियोग स्वामी  ने शुरू की थी. जो सबके सहयोग से निरन्तर चल रही है ! इस दौरान सैकड़ों कृष्ण भक्त मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English