टिहरी :पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त मुनि की रेती से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : पोस्ट ऑफिस में लाखों का गबन करने वाला कर्मचारी को मुनि की रेती से गिरफ्तार किया गया है. सुशील कुमार राज, निरीक्षक डाकघर पूर्वी उपमंडल टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा तहसील घनसाली के पोस्ट ऑफिस मालगांव मथकुड़ी में नियुक्त शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य पुत्र बनवारी लाल आर्य निवासी मथकुड़ी, पोस्ट ऑफिस मालगांव,थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल पर धोखाधड़ी/गबन का आरोप लगाते हुए थाना घनसाली में इस आशय की तहरीर दी गई थी कि शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य द्वारा वर्ष 2008 से दिनांक 08.01.2021 के मध्य पोस्ट ऑफिस मालगांव में पो0ओ0 के खाताधारकों द्वारा जमा कराई गई ₹ 13,86,000/- की धनराशि का गबन कर उक्त धनराशि कि फर्जी रसीद बुक तैयार कर खाताधारकों को आबंटित की गई है। तहरीर के आधार पर दिनांक 18.06.2021 को थाना घनसाली में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420,409,471 आई0पी0सी0 में मुक़दमा लिखा गया। अभियोग पंजीकरण की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो गया था। विवेचना में साक्ष्य संकलन करने के उपरांत नामजद अभियुक्त बलदेव आर्य को अभियोग में वांछित अपराधी की लिस्ट में लाया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : खदरी गांव में स्वच्छता की पहल, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बांटे निशुल्क कूड़ेदान

अभियोग के त्वरित निस्तारण तथा नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा सी0आई0यू0 टिहरी गढ़वाल तथा थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन व सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गहन सुरागरसी-पतारसी व आधुनिक तकनीक की मदद से फरार अभियुक्त बलदेव आर्य को दिनांक 13.01.2022 की रात्रि में मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

ALSO READ:  UK : एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे द्वारा महिला पुलिस कार्मिकों को किया गया प्रेरित एवं सम्मानित

पुलिस टीम इस प्रकार है-

1:-उ0नि0 बलवीर सिंह रावत
2:-कां0 अमित राठौर
3:-कां0 दलजीत
4:-कां0 महेश कुमार
समस्त थाना घनसाली।
5:-कां0 उबेद
6:-कां0 विकास
7:-कां0 राकेश
8:-कां0 दिव्यांश
समस्त सी0आई0यू0, टिहरी गढ़वाल।

Related Articles

हिन्दी English