टिहरी : राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा आगामी 11 मई को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई टिहरी :  आगामी 11 मई, 2025 को राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 अन्य जनपदों के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्र गवर्नमेंट प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी नियर दुर्गा मन्दिर बौराड़ी नई टिहरी, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराडी नियर डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल नई टिहरी, न्यू टिहरी इण्टरनेशनल स्कूल पैन्यूला तल्ला पोस्ट पांगरखाल तथा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज एफ-23 टाईप प्रथम नई टिहरी गढ़वाल में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं।जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशन में परीक्षा के सफल सम्पादन एवं परीक्षा केन्द्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी संदीप कुमार ने परीक्षा केन्द्रों की 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत किये है। यह आदेश 10 मई, 2025 की सांय 08 बजे से 11 मई 2025 (परीक्षा समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।
ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English