टिहरी : प्रेषक, निर्वाचक नामावली टिहरी/अपर आयुक्त (प्रशासन), गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बीएलओ के साथ बैठक की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :प्रेषक, निर्वाचक नामावली टिहरी/अपर आयुक्त (प्रशासन), गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीराल ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी के वीसी कक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बीएलओ के साथ बैठक की।बैठक में अपर आयुक्त ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन/सम्पादन को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनसे प्राप्त दावे/आपत्तियों का निस्तारण कर सुझाव प्राप्त किये। अपर आयुक्त ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उनकी सूची उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि निजि स्वार्थ हेतु फर्जी नाम न दिये जायें और बल्क में दिये गये नामों की अवश्यक जांच कर लें। उन्होंने बीएलओ से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हाउस टू हाउस सर्वे की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये गये कि सभी बीएलओ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन प्रक्रिया से संबंधित विवरण डायरी बना लें। बीएलओ किसी के दवाब में आकर काम न करें, बल्कि निष्पक्ष होकर अपने कार्यों को अपडेट रखे।

ALSO READ:  देहरादून में निगम का एक्शन, अतिक्रमण पर गरजी JCB

उन्होंने कहा कि मतदान कम होने का एक कारण यह भी होता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसका नाम निर्वाचक नामावली से हटता नहीं है या किसी के स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाने पर संशोधन नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रक्रिया के दौरान किसी के अधिकारों का हनन न हो, आपसी सामनजस्य बनाकर कार्यक्रम को पारदर्शी तथा समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, प्रदेश सचिव बसपा सुशील पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रतापनगर मान सिंह रौतेला, अध्यक्ष युवा कांग्रेंस टिहरी नवीन सेमवाल, जिला महामंत्री भाजपा टिहरी उदय रावत, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा जयेन्द्र पंवार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहित बीएलओ एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित तकनीकी व संस्थागत सुधार लाने के मुख्य सचिव के निर्देश,  ताकि केंद्रीय निधि से संबंधित धनराशि समय पर व समुचित  प्राप्त हो

Related Articles

हिन्दी English