टनकपुर : बालक व बालिकाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत चम्पावत पुलिस द्वारा 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर समापन अवसर पर छात्र हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर : महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग तथा चंपावत पुलिस द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़, बाराकोट में बालक/बालिकाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया था। जिसमें कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से 350 छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा अभ्यास करवाया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिलाओं व बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर अपराध, नशामुक्ति, पुलिस हेल्पलाइन न0 112, 1090, 9411112984 तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोगों की मदद हेतु बनाए गए और ऑनलाइन मोबाइल एप्स- गौरा शक्ति, पब्लिक आई, ट्रैफिक आई एप्प के बारे मे जानकारी दी गई। आज दिनांक 09.04.2022 को अविनाश वर्मा छेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा टनकपुर में तथा अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा काकड़, बाराकोट में उक्त शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर करते शिविर का समापन किया गया।

Related Articles

हिन्दी English