यूपी : आखिर अर्धनग्न अवस्था मे ही भागने की क्यों पड़ी जरूरत..सुल्तानपुर में शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो..

वायरल वीडियो में अर्धनग्न अवस्था मे भाग रहे युवकों में से एक निकला सभासद प्रतिनिधि का भतीजा..पहुँचा जेल..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बहुत ही तेजी के साथ एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,वायरल वीडियो में झाड़ झंखड़ियों से निकलकर अंडरवियर पहने (अर्धनग्न अवस्था) हालत में ही दो युवक भाग रहे हैं,वीडियो बना रहा शख्स उनको गुस्से में रोकते हुए कह रहा है कि ये कृत्य अच्छा नहीं है,रोज का तमाशा बना लिए हैं ये सब..रुक जाओ नहीं तो पुलिस बुला लूँगा,पर वायरल वीडियो के अनुसार दोनों सख्स अर्धनग्न अवस्था मे ही मौके से भाग निकलते हैं।जब इस वायरल वीडियो की गहनता से जाँच पड़ताल की गई तो,जो पता चला वो सुनकर आप दंग रह जाएंगे..दरसल जो वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है,वो 15 अगस्त के एक या दो दिन पहले की कोतवाली नगर के एक क्षेत्र की बताई जा रही है,लोगों द्वारा बताए जाने के अनुसार वायरल वीडियो में भाग रहे दोनों सख्स नाबालिक के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे थे,जब उनको भनक लगती है कि कोई उनकी वीडियो बना रहा है,तो मासूम नाबालिक को वहीं छोड़ दोनों युवक अर्धनग्न अवस्था मे ही वहाँ से भाग निकलते हैं,पर भागते हुए उन बलात्कारियों की वीडियो बन जाती है जो अब सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।जब इस मामले में और गहनता से जाँच पड़ताल की गई तो पता चला कि बीते 14 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र में मासूम नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था,पीड़िता नाबालिग मासूम के पिता द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर देने पर पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्ट व एस सी एस टी एक्ट के तहत बीती 14 अगस्त को मुकदमा दर्ज करके अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज देती है,मामले पर खुद क्षेत्राधिकारी नगर विवेचना कर पीड़िता का बयान दर्ज करवाते हैं।और पुलिस दूसरे बलात्कार के आरोपी को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा देती है।जानकारी के अनुसार नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल गया दूसरा अभियुक्त सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के घासीगंज सभासद प्रतिनिधि का भतीजा बताया जा रहा है,फिलहाल एक जन प्रतिनिधि के परिवार के सदस्य द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर किये गए इस घिनौने अपराध से क्षेत्र की जनता खासा नाराज नजर आ रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में महिला के कान से कुंडल छीने थे, धामपुर बिजनौर निवासी आकाश गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English