सुल्तानपुर में दर्दनाक घटना..बहन की आनी थी बारात..उधर दहेज का सामान लाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में हो गई दर्दनाक मौत..
भाई का शव घर आने से पहले विदा हुई बहन..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे। सीएचसी में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो दूसरे ने अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि मृतक युवको में एक युवक के बड़े पिता की लड़की की शादी के दहेज का सामान लेने साथी के साथ जा रहा था। आज चचेरी बहन की बारात आनी थी।
जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर उपती निवासी सुबरन दास (28) पुत्र प्रेमदास के बड़े पापा मोतीलाल की लड़की अमिता की आज अंबेडकरनगर के भीटी थाना अंतर्गत मझवा से बारात आनी थी। जिसमें बीती रात सुबरन पड़ोस में रहने वाले रमेश कुमार (22) पुत्र स्व राम निहोर के साथ बाइक से दहेज का सामान लेने विरसिंहपुर बाजार जा रहा था। दोनों मकरही गांव के पास पहुंचे थे कि तभी आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिसमें बाइक चालक सुबरन दास बाइक लेकर टाली में घुस गया।जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास लोगो ने घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने सुबरनदास को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए अंबेडकरनगर भजे दिया। जहां परिजन एम्बुलेंस से ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना विरसिंहपुर चौकी इंचार्ज रामराज को दी। उन्होंने मौके पर जाकर दोनों शवों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर आज पोस्टमार्टम से अभी शव भी नहीं पहुंचा था कि परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज से अमिता का ब्याह कराकर उसे विदा कर दिया। भाई का मृत चेहरा देखे बिना ही बहन सुसराल विदा हो गई है। सुबरन दास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में भाई ज्ञान दास, गुलाब चंद, माता शोभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही रमेश कुमार चार भाई में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बब्लू, मुकेश, राजेश, माता सुनीता देवी का भी रो रोकर बुरा हाल है।



