यूपी : जानिए..सुल्तानपुर में पहली बार अमहट चौराहे पर क्या हुआ ऐसा..कि मसुस्कुराते हुए प्रभु श्री राम का नाम लेकर गुजर रहे लोग..
लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर बड़े-बड़े लहराते श्रीराम के भगवाध्वज लोगों को बरबस कर रहे आकर्षित : शुनील वर्मा



खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर राम भक्त राममय हो जाना चाह रहा है,बीते दिन जब श्री रामलला की चरण पादुका सुल्तानपुर पहुँची तो मानो सारे नगर का बच्चा बच्चा श्री राम चरण पादुका के दर्शन व स्वागत के लिए उमड़ पड़ा था,हर किसी के मुख से जय श्री राम के नारे गुंजायमान हो रहे थे।ऐसे में सारे शहर को नगर पालिका परिषद द्वारा हर चौराहों मंदिरों,प्रमुख सड़कों को भगवामय कर दिया गया है आम जन मानस भी अपने अपने घरों की साज सज्जा में लगे हैं,तो वहीं पहली बार अमहट चौराहे पर (एन एच 56) भी जय श्री राम का ध्वज भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा व संजय सिंह त्रिलोकचंदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा लगाकर अमहट चौराहे को पूर्ण रूप से भगवामय करने का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर पूरा देश दीपों का पर्व मनाने जा रहा है,अयोध्या को जाने वाले सारे रास्ते राममय हो गए हैं,इसी क्रम में हम सभी ने मिलकर सुलतानपुर हाईवे एन एच 56 अमहट चौराहा को लाइट,सफाई,डिवाइडर पर फूल लगाकर व जय श्री राम के झंडों को लगाने का कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें इसके साथ ही पहली बार अमहट चौराहा भगवामय हो गया है,लखनऊ- वाराणसी फोरलेन पर बड़े-बड़े लहराते श्रीराम के भगवाध्वज लोगों को बरबस आकर्षित कर रहे हैं। लोग इसे देखकर नतमस्तक हो जा रहे हैं और मसुस्कुराते हुए प्रभु श्री राम का नाम लेते हुए गुजर रहे हैं।