सुल्तानपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर : खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने यहां एक किशोर का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कल उक्त किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था।

दरसल शव रखकर प्रदर्शन कर रहे मृतक किशोर के मामा अजय कुमार यादव ने बताया कि 2007 में दिल्ली में उसके जीजा को फांसी देकर मार दिया गया था, कल इस बच्चे को 12 बजे फांसी लग गई। थाने में हम लोग गए तो वहां से पुलिस वाले हमारी गाड़ी से बिना बताए शव लेकर सुल्तानपुर भाग आए। रात में कोतवाली पुलिस ने कूरेभार पुलिस से पता लगाया तो पता चला बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। पुलिस ने हमारी FIR नहीं लिखा है और अगली पार्टी से घूस खा लिया है। पुलिस मुलजिम के साथ घूम रही है। पीड़ित ने यह भी कहा की जीजा के भाई और बाप मिलकर हमारे भांजे को मारे हैं। उसने विजय नाथ, सोमनाथ और पिता सियाराम पर मारने का आरोप लगाया है।

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

बता दें कि मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव का है। मंगलवार को यहां 13 वर्षीय अभय पुत्र स्व. अजय नाथ यादव का शव टीनशेडनुमा मकान में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया था। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और किशोर के ननिहाल में दी थी। इसके बाद CO बल्दीराय राजाराम चौधरी फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे थे पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम में भेजा गया था।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में नाबालिक के साथ...गोलू मद्धेशिया उर्फ सत्यम मद्धेशिया और सुमित दास गिरफ्तार

CO ने पारिवारीनों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की है। मृतक के मामा अजय कुमार यादव ने घर के ही सदस्यों पर प्रॉपर्टी की लालच में भांजे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। किशोर के पिता की करीब 16 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद अभय काफी दिनों तक ननिहाल में रहा। एक साल से वह अपने बाबा के साथ बरौला गाँव में रहता था। रविवार को वह ननिहाल से बरौला गया हुआ था।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English