यूपी : अमेठी की पूर्व विधायक रानी अमिता सिंह मुकदमे से हुईं बरी..

4 साल तक चले मुकदमे में अभियोजन की ओर से पेश गवाह ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अमेठी की पूर्व विधायक रानी अमिता सिंह को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे से एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने बरी कर दिया है।

आपको बता दें बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि अभियोजन पक्ष साक्ष्य से पूर्व विधायक पर आरोप साबित नहीं कर सका।

ALSO READ:  UP में इन दो आईपीएस अधिकारियों की हो रही है शादी, ट्रेंडिंग में है खबर

दरसल 26 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमेठी के राजा संजय सिंह के समर्थन में प्रचार में गईं अमिता सिंह पर ग्राम नरसड़ा में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय रामकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। 4 साल तक चले मुकदमे में अभियोजन की ओर से पेश गवाह ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके चलते आरोप साबित नहीं हो सकने की वजह से न्यायालय में पूर्व विधायक को बरी कर दिया।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

Related Articles

हिन्दी English