देहरादून : काबिल पुलिस अधिकारी सम्मानित… 4 वर्षीया मासूम के साथ बलात्कार के प्रकरण में अत्यंत त्वरित और प्रभावशाली कार्यवाही के लिए SI राखी रावत हुई सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :उत्त्तराखण्ड पुलिस की महिला अधिकारी सम्मानित हुई हैं। मामला है थाना श्यामपुर क्षेत्र का।एक  4 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। पीड़िता की हालत नाजुक होने पर पीड़िता को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाकर करके अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मात्र 37 दिन में आरोप पत्र प्रेषित करके केस ऑफिसर के तौर पर SI राखी रावत द्वारा स्वयं पैरवी की गई, जिसमें मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 14.9.2022 को अभियुक्त को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

उप निरीक्षक राखी रावत को इस सफल विवेचना के लिए Ashok Kumar IPS, DGP ने 10 हजार रूपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English