यूपी : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की छात्राओं ने किया मिशन शक्ति समापन समारोह में प्रतिभाग

- छात्राओं को आत्मरक्षा,डिजिटल सुरक्षा एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के समापन समारोह का आयोजन पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज (GGIC), सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश एवं पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में किया गया।

समारोह में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा के निर्देशन में एम०बी०बी०एस० द्वितीय वर्ष की महिला विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप नारी सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के विषय पर विद्वानो के विचारों का अनुश्रवण किया,आपको बता दें कार्यक्रम में डॉ० प्रतिभा त्रिपाठी ने नारी की अवस्था एवं उत्थान विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए समाज में नारी की बदलती भूमिका,वर्तमान चुनौतियों और समाधान पर प्रकाश डाला। तो वहीं द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा ने भी नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

छात्राओं के समूह का व्यवस्थापन डॉ० प्रतिभा त्रिपाठी,डॉ० पायल सिंह एवं डॉ० सौम्या सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन संस्थान के उप-पुस्तकालय अध्यक्ष आयुष चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने 1090-वीमेन पावर लाइन,181-महिला हेल्पलाइन, 112-आपातकालीन सेवा तथा 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। छात्राओं को आत्मरक्षा,डिजिटल सुरक्षा एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई, महाविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश सरकार के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।




