गजब हाल है…दुल्हा सुसु करने के बहाने मंडप से गायब, शादी टूटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
शादियाँ बड़ी मुश्किल से होती हैं….दो परिवारों की रिश्तेदारी होती है…..और दो जोड़े एक दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर शादी करते हैं…सात फेरे लेते हैं.  लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो बहनों की शादी होनी थी….बारात भी आई लेकिन दुल्हा ठीक वक्त पर गायब हो गया…सुसु करने के बहाने…अब परिवार, रिश्तेदार, पुलिस ढूंढ रही है …मामला मथुरा के गोवर्धन इलाके का है.  एक ऐसी धोखाधड़ी सामने आई है जिसने सबको झकझोर दिया. राजस्थान से दो भाई बारात लेकर आए थे, जहाँ दो सगी बहनों से उनकी शादी होनी थी।जयमाला और शानदार दावत के बाद, जैसे ही सात फेरों का वक्त आया, बड़ा दूल्हा विक्रम ‘पेशाब’ का बहाना बनाकर मंडप से भाग निकला. दुल्हनें मेहंदी रचाए इंतजार करती रहीं, लेकिन दूल्हा अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गया.
इस अपमान के बाद छोटी बहन की शादी भी रुक गई. घंटों चली पंचायत के बाद लड़का पक्ष पर ₹13.50 लाख का जुर्माना और दहेज का सारा सामान वापस करने का फैसला सुनाया गया.  फिलहाल, , पुलिस अब आरोपी दूल्हे की तलाश में जुटी है, लेकिन उन मासूम बहनों के टूटे दिल की भरपाई कोई पैसा नहीं कर सकता..और परिवार की इज्जत उसका क्या ?

Related Articles

हिन्दी English