कांडा बागेश्वर से शिक्षक गिरफ्तार, UKSSSC भर्ती घोटाले में 22वां अभियुक्त STF की गिरफ्त में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में 22वें आरोपी की गिरफ्तारी एसटीएफ ने की है और गिरफ्तार अभियुक्त बागेश्वर जिले के कांडा  में शिक्षक के पद पर तैनात था।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला मे अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपित का नाम जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा  है।आरोपित को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है अभियुक्त वर्तमान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है।सूत्रों के अनुसार अभियुक्त ने अपने क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र के छात्रों को एकत्रित कर परीक्षा की पहली रात को वाहन से उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले के धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र और उत्तर याद  कराये गए थे। फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था। उसी मामले में गिरफ्तारी क्रम से होती गयी और अब एसटीएफ यहां तक पहुंची है। अभी और गिरफ्तारी संभव है। वही संबंधित मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है किसी को बख्शा नहीं जाएगा हर एक व्यक्ति जो इससे जुड़ा होगा जेल के अंदर होगा।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English