ऋषिकेश में विभिन्न मांगों को लेकर राज्य निर्माण सेनानियों की हुई बैठक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक में आहूत की गई. उक्त बैठक में कई बिंदुओं पर अहम  चर्चा की गई. चर्चा में ऋषिकेश की यातायात व्यवस्था को लेकर कावड़ यात्रा को लेकर ऋषिकेश में सत्यापन को लेकर ऋषिकेश को नशा मुक्त बनाने को लेकर अतिक्रमण को लेकर तथा बैठक में राज्य निर्माण सेनानियों का  चिन्हीकरण  को लेकर एक समान पेंशन,  चिन्हीकरण  की व्यवस्था को शिथिल   किया जाए.  ताकि अधिक से अधिक लोगों का चिन्हनीकरण हो सके.
बैठक में जिन लोगों को आमंत्रित किया गया था उनमें  उपजिलाधिकारी ऋषिकेश सीओ सिटी ऋषिकेश नगर आयुक्त ऋषिकेश कोतवाल ऋषिकेश को भी आमंत्रित किया गया था. बैठक में उपजिलाधिकारी ऋषिकेश नजीर रमेश भट्ट  उपस्थित हुए. वक्ताओं ने पुलिस एवं नगर आयुक्त द्वारा बैठक भाग नहीं लेने की कड़ी निंदा की. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पतं एवं प्रमोद डोभाल भी सम्मिलित हुए. प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने राज्य निर्माण सेनानियों को विश्वास दिलवाया कि हम आपके जायज मांगों के लिए अति शीघ्र ही मुख्यमंत्री  से निस्तारण करवाएंगे. ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके. बैठक में समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं गंभीर मेवाड़ बलवीर सिंह नेगी चंदन सिंह पवार युद्धवीर सिंह चौहान बृजेश डोभाल हरि सिंह नेगी मायाराम उनियाल शेर सिंह चौहान महेंद्र बिष्ट विजय भट्ट चंद्र प्रकाश सिमवाल एच एन सिंह बिशमबर दत डोभाल रामेश्वरी चौहान लक्ष्मी  बुडाकोटी उर्मिला डबराल चंद्रा देवी समानी भट्ट मधु भट्ट पूर्णिमा बड़वानी यशोदा नेगी जयंती नेगी शकुंतला कोठारी भगवती चमोली शशि बाला सेमवाल सटेश्वरी मुनियाल रोशनी देवी सोमवती पाल राजेश्वरी कंडवाल सुशीला कंवल दमयंती कंडवाल गुड्डी डोभाल रविंदर कौर जय डोभाल सुशील राणा संगीता डोभाल सहित सैकड़ों थे.  बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन गंभीर सिंह मेवाड ने किया.

Related Articles

हिन्दी English