देहरादून: भाजपा ने बनाई लिस्ट दायित्व धारियों की…ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई इनको मिलेगा ईनाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: राज्य में दायित्व धारियों की लिस्ट जल्द निकलने वाली है।भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया जाएगा उसका लंबे समय से कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार 40 लोगों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है।

उसकी लिस्ट का सबको इंतजार है ऐसे में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा दायित्व जल्द। पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी और खासतौर पर उन्होंने कहा कि भीतर घााातत करने वालों की भी लिस्ट इस बार तैयार कर ली है। उनको भी नहीं है दिया जाएगा दायित्व।

उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता पार्टी विरोधी काम करने में संलिप्त था। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उसकी उनकी लिस्ट तैयार कर ली है।जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। गौतम ने कहा संगठन स्तर पर दायित्व देने को लेकर अंतिम चरण में प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी संबंधित लोगों के साथ बैठकर जल्द ही नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है। उनको लिस्ट से दूर रखा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर रखी है। जल्द कार्रवाई होगी।

ALSO READ:  UK : घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे अंतिम निर्णय-

भारतीय जनता पार्टी नेताओं को सरकार में होली से पहले दायित्व दिन दिए जाने की चर्चा है इसके लिए संगठन तैयारी कर रहा है शुक्रवार को इस सूची पर एक बार फिर से मंथन और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में इसे अंतिम रूप दिया गया। भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन की ओर से 200 के करीब नेताओं की सूची बनाई गई है दायित्व वितरण को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे और पहले चरण में किन वह कितने नेताओं को दायित्व दिए जाएंगे इसका निर्धारण भी मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुक्रवार को इस संदर्भ में एक बार फिर चर्चा हुई और फिर उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा जाएगा।

ALSO READ:  UK : ज्योलिकोट में शुक्रवार को भी टैंकरों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति जारी, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

सूत्रों की मानें तो सरकार में एडजेस्ट होने वाले भाजपा नेताओं की सूची को भी शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार सरकार में दायित्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सूची तैयार हो चुकी है और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में उसे अंतिम रूप दिया गया जल्द ही यह सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English