मुनि की रेती : चारधाम यात्रा को लेकर SSP टिहरी श्वेता चौबे ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • चारधाम यात्रा सुगम, सुरक्षित व सुखद हो:एसएसपी
मुनि की रेती :  चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुखद बनाने को लेकर जिले की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने फोर्स को ब्रीफ किया। उन्होंने चारधाम यात्रियों के साथ बेहतर संवाद व व्यवहार करने के फोर्स को निर्देश दिए।मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि टिहरी चारधाम यात्रा का पहला व संवेदनशील पड़ाव है। चारधाम यात्रा को 30 सेक्टरों में बांटकर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिसमें पीएसी,एसडीआरएफ व कट बटालियन भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा यात्रियों के मेडिकल के लिए फर्स्ट एड की भी व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के साथ सेव। भाव का व्यवहार हो इसके लिए आज की ब्रीफिंग में बिहेवियर टीम आईं जिसने फोर्स को ब्रीफ करते हुए उन्हें यात्रियों संग बेहतर संवाद व व्यवहार के लिए ट्रेंड किया गया। उन्होंने फोर्स को ब्रीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम यात्री यहां से सुखद अनुभव के साथ लौटे ऐसा व्यवहार होना चाहिए।ब्रीफिंग में मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण, SSI योगेश चन्द्र पाण्डेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English