एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह खुद पहुंचे श्री नीलकंठ कांवड़ क्षेत्र में, लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं धरातल पर पहुंचकर की जा रही सतत निगरानी
  • लगातार धरातल पर पहुंचकर बढ़ा रहे जवानों का हौसला एवम ले रहे कांवड़ यात्रा का फीडबैक
ऋषिकेश /नीलकंठ : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में शिवभक्त,श्रद्धालु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और यात्रा मार्गों की सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा श्री नीलकंठ कांवड़ मेले–2025 की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयं मेला क्षेत्र में पहुंचकर लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं धरातल पर उतरकर मानिटरिंग करने के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग पॉइंट्स, चिकित्सा सहायता केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उनका मनोबल भी बढाया जा रहा है।
                  🚩  *श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण*🚩
दिनांकः- 14.07.2025
दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00 बजे तक) – 4,35,470
कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 9,56,393
पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है.
ALSO READ:  UK : राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुईं, उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगीः CM धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English