चंद्रभागा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप गंगा नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश /मुनि की रेती  : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान समिति और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने चंद्रभागा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप गंगा नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डेढ कुंटल गील-सूखा कूड़ा एकत्र अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा।
मंगलवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान समिति और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की एक संयुक्त चंद्रभागा स्थित सीवर ट्रीटमेंट के समीप एकत्र हुई। यहां से टीम ने गंगा किनारे और आसपास गीले-सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी के नारे लगाए। उन्होंने सभी से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान टीम ने डेढ कुंटल गीला-सूखा कूड़ा एकत्र खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा।मौके पर सभासद ब्रिजेश गिरी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर मायाराम, ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, मैनेजर ज्योति शर्मा, वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान समिति की अध्यक्ष सत्यभामा बहुगुणा, मदालसा रतूड़ी, सरस्वती रावत, रचना गैरोला, धनेश्वरी पयाल, कल्पेश्वरी नेगी, लक्ष्मी बुटोला, एला रावत, सोनिया राज आदि उपस्थित थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English