देहरादून : कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगी स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून ।18 अगस्त| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 अगस्त की रात्रि को कनाडा के लिए उड़ान भरेंगी|

ALSO READ:  UK : कुम्हार बाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

20 से 26 अगस्त तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है, इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी भाग लेंगी| बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं| इस सम्मेलन में सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में संसद की भूमिका पर चर्चा की जायेगी|

Related Articles

हिन्दी English