शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में जुलाई से दिसम्बर 2025 तक टंकण व्यवसाय हेतु दिया जायेगा छः माह का प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :  जिला सेवायोजन अधिकारी टिहरी गढ़वाल लक्ष्मी यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अधीनस्थ संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में सत्र जुलाई 2025 से दिसम्बर 2025 तक टंकण व्यवसाय हेतु छः माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर तथा प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं (ग्रुप सी) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। टंकण व्यवसाय में अधिकतम 33 अभ्यर्थियों का चयन करना निर्धारित है तथा इण्टरमीडिएट में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अत्यन्त आवश्यक है। इस हेतु दिनांक      01.06.2025 से दिनांक 10.06.2025 के मध्य किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में निःशुल्क प्रवेश-फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र को कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 20.06.2025 है।अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो लेकर जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल में उपस्थित होगें।
ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English