नरेन्द्र नगर में छह दिवसीय मुख्यमंत्री  स्वरोजगार योजना के तहत  उद्यमिता विकास प्रशिक्षण  कार्यक्रम आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नरेन्द्र नगर  (मनोज रौतेला)  टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर तहसील  में  छह दिवसीय मुख्यमंत्री  स्वरोजगार योजना के तहत  उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कैंप   आयोजित किया गया है.इस दौरान   सहायक  प्रबंधक अशोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया इसके प्रथम दिवस में सोमवार को  जो भी लाभार्थी पहुंचे थे उनको जानकारी दी गयी सम्बंधित  योजनाओं की   और उनसे  फीड बैक भी लिया गया  उनका कार्य कैसा चल रहा है इत्यादि. अगले दिन बैंक प्रबंधक, SDM से मुखातिब होंगे इसी कैंप में  ताकि हम उनके प्रश्नों का जवाब दे सकें. जो भी उनके प्रश्न होंगे कोशिश करेंगे उन्हें उत्तर मिले और उनकी सम्बंधित विषय पर मदद हो. पहले दिन  कुल 25 लाभार्थी मौजूद रहे. वहीँ,   जयमाला ने जानकारी देते हुए बताया, विनिर्माण  क्षेत्र  के अंतर्गत 25 लाख का और सेवा क्षेत्र  के अंतर्गत 10 लाख का लोन दिया जाता है. जिसमें उनको 20 फीसदी सब्सिडी दी जाती है. जिसमें दिव्यांग जन, महिला, अनुसूचित जाती और जनजाति को पांच फीसदी अंशदान इसमें  देना पड़ता है. इस कार्यक्रम के  आयोजक महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, नरेन्द्र नगर है. इस दौरान कई लाभार्थी और सहायक प्रबंधक मोहित बिष्ट, अशोक पाण्डेय, जयमाला आदि लोग मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK : पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी  ने  सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित

Related Articles

हिन्दी English