बस के अंदर बैठो स्क्रीन पर वीडियो देखो और वोट डालने जाओ. स्पेशल बस पहुंची खदरी,ऐसे मतदाताओं को किया गया जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में एस आर एस फाउंडेशन के द्वारा इंडिगो गेट स्मार्ट बस के अंतर्गत और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद देहरादून के अंतर्गत विधानसभा चुनाव के चलते मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खदरी खड़क माफ में सोमवार को आंगनवाड़ी लक्कड़ घाट में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली बाईपास रोड से लकड़ घाट के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई। रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन व विडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। रैली में श्यामपुर, रायवाला, बापू ग्राम, गुमानीवाला की 100 बीएलओ में उपस्थित रही।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके अंतर्गत इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से लोगों को 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को एकत्रित करके उनको रैली के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से और इंडिगो गेट स्मार्ट बस में वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बस के अंदर वीडियो चल रहे हैं और मतदाताओं को जागरूक किया गया. इस अवसर पर बीएलओ दीपा रावत ने कहा कि नाटक ऐसा दर्पण है जिसके माध्यम से लोगों में वोट करने के लिए जागरूकता लाई जा सकती है। वोट का महत्व समझाया जा सकता है।

ALSO READ:  UK : कांग्रेस का हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन प्रदर्शन 

इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग और सहयोग किया क्षेत्र के लोगो ने भी आंगनबाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर एस आर एस फाउंडेशन के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर विकास, दीपा रावत, विमला रयाल, उषा थपलियाल,सपना भट्ट,चंद्रकला सुमन, उर्मिला गैरोला, राजेश्वरी देवी, सरोजिनी,नीलम,वन्दना,किरन, सुलोचना, लक्ष्मी, इशिता, सीता , विजयलक्ष्मी, सुशीला, विमला आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English