ऋषिकेश में बजा सायरन….पुलिस ने बताया यह है मामला…जानिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सायरन बनजे से कई लोगों के कान खड़े हो गए…होने भी चाहिये ..लेकिन अभी भारत  पाकिस्तान के बीच युद्ध हो रहा है ऐसे में सायरन बजना वाकई खौफ पैदा कर देता है..लेकिन इस मामले में ऋषिकेश कोतवाली  पीके राणा  ने जानकारी देते हुए बताया,  “अवगत कराना है कि गंगा नदी में जल का डिस्चार्ज ज्यादा होने के कारण प्रतिदिन रात्रि 02:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे के मध्य पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम के गेट 03 बार सायरन बजाकर खोले जाते है, जो एक नियमित प्रक्रिया है। अतः आमजन को सूचित किया जाता है कि कृपया उक्त सायरन की आवाज को किसी आपात स्थिति के संदेश के रूप में न लें।  किसी भी प्रतिकूल/आपात परिस्थिति के होने पर प्रशासन द्वारा आमजन को तत्काल सूचित किया जाएगा।”

Related Articles

हिन्दी English