शूटिंग है करके बुलाई…फिर इस हरियाणवी सिंगर का मर्डर कर दिया, दो गिरफ्तार, हुआ खुलाशा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

महम/दिल्ली : एक हरियाणवी सिंगर का क़त्ल का मामला सामने आया है. दरअसल, शूटिंग के नाम पर रोहतक ले जाकर हरियाणवी गायिका संगीता उर्फ़ दिव्या इंदौरा की हत्या करने और शव को दफनाने का मामला समाने आया है. मृतका संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा दिल्ली से 11 मई से लापता थीं. परिजनों ने 14 मई ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में जाफरपुर कलां थाने में तहरीर दी थी. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिव्या इंदौरा परिवार के साथ दिल्ली में जाफरपुर कलां इलाके में रहती थीं और हरियाणवी गायिका थीं. जाफरपुर कलां हरियाणा सीमा से लगता हुआ इलाका है दिल्ली में. परिजनों ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 मई को अपने एक एलबम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी. रोहित और उसका दोस्त दिव्या को साथ लेकर गए थे. कई दिनों तक जब दिव्या के बारे में कोई सूचना नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था तो 14 मई को उनके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में अपहरण की शिकायत दी.

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की तो दिव्या का फोन शनिवार को ऑन हुआ. इधर पुलिस केस में लगी हुई थी जांच करने में और फोन की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया. उसने पूछताछ में दिव्या की हत्या की बात कबूल कर ली. रोहित से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की महम पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार भैरो भैणी गांव में बरसाती नाले के पास किसी का शव हाइवे के फ्लाईओवर के पास दबा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने एफएसएल की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, महम के तहसीलदार के नेतृत्व में शव को बाहर निकाला. शव एक युवती का था. पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए पीजीआई रोहतक के शव गृह में रखवा दिया था. सोमवार को युवती की पहचान दिल्ली की रहने वाली संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा के रूप हुई.

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

इसलिए हुआ मर्डर-
दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रवि दिव्या का दोस्त था. उसने बताया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी. जिसके चलते उसने और उसके दोस्त अनिल ने मिलकर दिव्या की हत्या कर दी.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English