शिवाजी नगर निवासी कमल अधिकारी गिरफ्तार, शराब तस्करी के आरोप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा 48 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब माल्टा की अवैध तस्करी मय स्कूटी के 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक 12.12.2024 को कोयल घाटी ऋषिकेश से 01 अभियुक्त कमल अधिकारी पुत्र स्व0 आदित्य अधिकारी निवासी शिवाजीनगर गली न0 25 ऋषिकेश जिला देहरादून। उम्र-64 वर्ष को स्कूटी संख्या UK14H9260 (PRAISE PRO) में 58 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब माल्टा की अवैध तस्करी करते हुये  गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध  आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अभि0 कमल अधिकारी पुत्र स्व0 आदित्य अधिकारी निवासी शिवाजीनगर गली न0 25 ऋषिकेश जिला देहरादून । उम्र-64 वर्ष ।
 *माल बरामदगी
1- 48 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब माल्टा
2- PRAISE PRO स्कूटी संख्या UK14H9260
पुलिस टीम-
1- कानि0 आशुतोष कुमार
2-कानि0 प्रदीप कुमार

Related Articles

हिन्दी English